भारतीय नर्स निमिषा को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी

जुलाइ 13 ,भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा सुनाई गई थी। इस बीच खबर है कि निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। निमिषा मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। जानकारी के अनुसार, उनकी उम्र 37 साल है।

निमिषा को यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या का दोषी ठहराया गया था। इस बीच इंडियन एक्सप्रेस ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के हवाले से बताया कि भारतीय नर्स निमिषा को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी।

बता दें कि निमिषा साल 2008 में अपने माता-पिता की मदद के लिए यमन गई थीं। उन्होंने कई अस्पतालों में काम करने के लिए बाद अंत में अपना क्लिनिक खोला। साल 2014 में वह तलाल अब्दो महदी के संपर्क में आईं। बता दें कि यमन के नियमों के अनुसार, वहां पर व्यापार शुरू करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ साझेदारी करना अनिवार्य है। इसी कारण निमिषा और तलाल अब्दो महदी के बीच संपर्क हुआ था।

इसके कुछ समय बाद भारतीय नर्स निमिषा और तलाल अब्दो महदी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद निमिषा ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर तलाल को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसके बाद निमिषा के परिवार ने दावा किया कि उसने अपना जब्त पासपोर्ट वापस पाने के लिए तलाल महदी को कथित तौर पर बेहोशी का इंजेक्शन लगाया था। हालांकि, दवा के ओवरडोज के कारण तलाल की मौत हो गई।

इसके बाद निमिषा और उसके सहयोगी एक अन्य यमन नागरिक हनान ने कथित तौर पर तलाल के शरीर के टुकड़े कर दिए और उसे पानी की टंकी में फेंक दिया। निमिषा को देश से भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। साल 2018 में निमिषा को दोषी ठहराया गया था।

  • सम्बन्धित समाचारहरु

    इन्धन मूल्यवृद्धि तत्काल फिर्ता लिन कुलमान घिसिङको माग

    Read more

    पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि फिर्ताको माग गर्दै काठमाडौंमा प्रदर्शन

    Read more

    Leave a Reply